Almora News:पुलिस व सर्विलांस सेल के टीम वर्क का सफल परिणाम, गुमशुदा महिला को तीन घण्टे के भीतर किया सकुशल बरामद

आज शुक्रवार को सल्ट निवासी एक महिला द्वारा अपनी बहू के दिनांक-15 अगस्त को घर से बिना बताए कही जाने के सम्बन्ध में थाना सल्ट में गुमशुदगी दर्ज कराई गयी। रामचन्द्र राजगुरु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* के निर्देशन व सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के  पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु तत्काल टीम गठित की गयी। 

यह भी पढ़ें 👉  हरीश रावत का धामी सरकार पर बड़ा हमला: रेखा आर्य और उनके पति को बताया 'बबली-बंटी', अमित शाह को दी खुली चुनौती

🔹 पुलिस की कार्रवाही 

थानाध्यक्ष सल्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए सर्विलांस की सहायता से गुमशुदा महिला को गुमशुदगी दर्ज होने के 3 घण्टे के भीतर हिनौला सल्ट से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।जिस पर परिजनों व क्षेत्रवासियों द्वारा सल्ट पुलिस की त्वरित कार्यवाही के लिए प्रशंसा की गयी। 

🔹पुलिस टीम

यह भी पढ़ें 👉  अग्निशमन अधिकारी 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, होटल की NOC के लिए मांगी थी घूस

1.अवर उपनिरीक्षक मोहन चंद्रा, थाना सल्ट 

2.म0का0  नीतू, थाना सल्ट

3-कानि0 बलवंत प्रसाद, साईबर सेल अल्मोड़ा

Advertisement