Almora News :जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स डेंगू से ग्रसित

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिला अस्पताल में तैनात एक स्टाफ नर्स डेंगू पॉजिटिव मिली है। स्टाफ नर्स बीते कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। जब वह जांच कराने हल्द्वानी पहुंची तो वहां डेंगू से ग्रसित मिली है।

जानकारी के मुताबिक उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी सामने नहीं आई है। ऐसे में डेंगू का खतरा अधिक बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:बच्चों की सुरक्षा को लेकर पार्षदों के नेतृत्व में स्थानीय लोगों की पहल,स्कूल मार्ग पर टू-व्हीलर प्रतिबंध की मांग, बच्चों की सुरक्षा को मेयर का बड़ा फैसला,गेट लगाने के दिए निर्देश

💠जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में तैनात एक स्टॉफ नर्स को बीते कई दिनों से बुखार था। इसी बीच वह ड्यूटी भी करती रही। हालत बिगड़ने से वह कुछ दिन पूर्व अवकाश लेकर हल्द्वानी जांच के लिए पहुंची। यहां उसकी डेंगू की जांच की गई जिसमें वह पॉजीटिव निकली है। 💠अल्मोड़ा में ड्यूटी के दौरान उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी सामने नहीं आई है। बुखार से ग्रसित होकर वह ड्यूटी भी करती रही। इन हालात में जिले में डेंगू का खतरा बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​धामी सरकार के 4 साल: विकास का संकल्प सिद्धि की ओर, प्रतिव्यक्ति आय में 41% का उछाल

💠पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। जिला अस्पताल में कोई भी मरीज डेंगू से ग्रसित नहीं मिला है। हो सकता है कि हल्द्वानी में जांच के दौरान स्टाफ नर्स डेंगू से ग्रसित मिली हो।