Almora News:सोमेश्वर पुलिस ने अवैध चरस के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार आधा किलो अवैध चरस, कीमत करीब एक लाख किया बरामद

0
ख़बर शेयर करें -

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीली पदार्थो की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री मदन मोहन जोशी, कोतवाली सोमेश्वर के नेतृत्व में चौकी ताकुला पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 28.08.2025 के रात्रि करीब 10:00 बजे चौकी क्षेत्र चैकिंग के दौरान गणनाथ तिराहे से पिट्टू बैगधारी दो युवक मौ0 शाहवाज व राकेश सनवाल के कब्जे से क्रमशः 270 ग्राम व 255 ग्राम कुल 525 ग्राम अवैध चरस बरामद कर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली सोमेश्वर में मु0अ0स0- 26/2025 धारा 8/20 NDPS एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:प्रदेश सरकार ने धन आवंटित कर गौशाला निर्माण की दी अनुमति,लगा टेंडर,पशुपालन विभाग महीनों बाद भी नहीं दिला पाया गौशाला की जमीन में पेड़ काटने की अनुमति, गौशाला का काम लटका, पार्षदों ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

🌸गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

01. मौ0 शाहवाज उम्र-24 वर्ष पुत्र सईद अहमद निवासी गुलरिया जिला पीलीभीत हाल निवासी कंजाबाग थाना खटीमा जिला- उधमसिंहनगर
02. राकेश सनवाल उम्र-22 वर्ष पुत्र सुरेश चन्द्र सनवाल निवासी ग्राम हल्दूचौड़, जिला- नैनीताल।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा द्वारा चमोली जिले के किसानों हेतु “पर्वतीय कृषि के लिए उच्च मूल्य वाली फसलें और संबंधित उद्यम” पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

🌸बरामदगी-525 ग्राम अवैध चरस।
🌸कीमत-करीब 01 लाख रुपये।

🌸कोतवाली सोमेश्वर पुलिस टीम-
1. उपनिरीक्षक श्री उ0नि0 राजेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी ताकुला
2. हे0कानि0 त्रिलोक सिंह
3. हो0गा0 देवेश सिंह
4. हो0गा0 वीरेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *