Almora News:भगवान गणेश महाराज की मूर्ति विसर्जन पर निकाली शोभायात्रा,गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गूंजा नगर

ख़बर शेयर करें -

आज शनिवार को नगर में गणेश प्रतिमा के विसर्जन पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गुंजायमान रहा। गणेश प्रतिमा को क्वारब में विसर्जित कर दिया गया।

🔹शोभायात्रा देखने के लिये उमड़ी भीड़ 

नगर के राजपुरा धूनी मंदिर और एनटीडी में आयोजित गणेश महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया है। श्रद्धालुओं ने नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में सैकड़ों भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, जो मंगलमूर्ति के भजन गाते चल रहे थे। इस दौरान शोभायात्रा देखने के लिये बाजार में जगह-जगह बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रही। महिलाओं ने भगवान गणेश की मूर्ति पर फूल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा में शामिल लोग गणपति बप्पा मोरया.., जै गणेश, देवा श्री गणेशा.. का उद्घोष करते हुए ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर नाच रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  देश विदेश की ताजा खबरें बुधवार 22 अक्टूबर 2025

🔹जौहरी बाजार में गणेश महोत्सव पर भंडारे का आयोजन

नगर के जौहरी बाजार में गणेश महोत्सव में शनिवार को नंदाष्टमी पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रविवार को गणेश की मूर्ति की शोभायात्रा मुख्य बाजार होते हुए निकाली जाएगी। शोभायात्रा जौहरी बाजार से सुबह 11 बजे निकलेगी। जिसे क्वारब में कोसी और सुयाल नदी के संगम पर मूर्ति को विसर्जित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देश विदेश की ताजा खबरें शनिवार 18 अक्टूबर 2025

🔹ये लोग रहे शोभायात्रा में मौजूद

शोभायात्रा में किशन लाल, राजपाल पवार, रोहन कुमार आर्या, दिशांत पवार, दिनेश कुमार, गोकुल प्रसाद, विनोद कुमार, रजत कुमार, मोहित कुमार, योगेश कुमार, शुभम कुमार, रमन कुमार, कौशल कुमार, रितिक राज, कामेश कुमार, दर्पण, पमीत, अखिलेश, मिंटू, ललित, अमित कुमार, दीपचंद, अनील, निशांत, शिवम, हिमांशु, मयूर आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।