Almora News:जिला खनन न्यास समिति की बैठक में जनहितकारी प्रस्तावों को मिली स्वीकृति।शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता जैसे विभिन्न कार्यों में होंगे खर्च। जनपद वासियों को मिलेगा लाभ।

जिला खनन न्यास समिति की बैठक जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत विकास एवं जनकल्याण से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति प्रदान करते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें स्वीकृति दी।

बैठक में शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, फसल सुरक्षा, आधारभूत सुविधाओं के विकास सहित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला खनन न्यास समिति के माध्यम से प्राप्त धनराशि का उपयोग ऐसे कार्यों में किया जाए, जिनसे सीधे तौर पर आमजन को लाभ पहुंचे तथा दूरस्थ एवं जरूरतमंद क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं सुदृढ़ हो सकें।

बैठक में चौखुटिया अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को संचालित करने के लिए आवश्यक सामग्री को क्रय करने हेतु धन आवंटन पर जिलाधिकारी ने स्वीकृति प्रदान की । जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द से जल्द सामग्री क्रय की जाए तथा ऑपरेशन थिएटर को संचालित किया जाए जिससे क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिल सके।
बल्टा गांव में जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा हेतु चेन लिंक फेंसिंग के प्रस्ताव पर भी जिलाधिकारी ने सहमति प्रदान की।
इसके अतिरिक्त जनहित के कई महत्वपूर्ण एवं अत्यावश्यक कार्यों हेतु जिलाधिकारी ने सहमति प्रदान की।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों की उपयोगिता, आवश्यकता एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए विस्तृत चर्चा की गई। इसके उपरांत अति महत्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाले प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वीकृत कार्यों को पूर्ण पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी विभाग नियमित रूप से कार्यों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  ​डॉ. ढाल सिंह बिसेन बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल ​लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे डॉ. बिसेन।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा धनराशि का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि खनन न्यास की धनराशि का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, जिला खनन अधिकारी चित्रा जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।