Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जन जागरुकता अभियान जारी गांव की महिलाओं और साध्वियों को किया जागरुक

महिला सुरक्षा,साइबर सहित विभिन्न जानकारियों से लाभान्वित हुई मातृ शक्ति
श्री देवेन्द्र पींचा,एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के प्रभारियों को जनपद के स्कूलों/काँलेजों/नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में दिनांक 17.08.2025 को निरीक्षक श्रीमती जानकी भण्डारी थानाध्यक्ष महिला थाना द्वारा मय पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक तनुजा हंयाकी,महिला कानि0 माया,म0कानि0 इन्द्रा भट्ट जोशी,होमगार्ड पूरन सिंह के जागरूकता अभियान के तहत माठ गांव की महिलाओं व शारदा मठ की महिला साध्वियों को महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह एवं महिला अपराध, डायल-112, महिला हेल्प लाईन नंबर-1090 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 के संबंध में जानकारियां देकर जागरूक किया गया।
किसी भी प्रकार की छिटाकसी/ छेड़खानी की घटना होने पर तत्काल डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर-1090 पर कॉल करने हेतु बताया गया, जिससे पुलिस द्वारा ससमय आपकी सहायता की जा सकें।