Almora News:दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल के अल्मोड़ा आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी तेज,भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

0
ख़बर शेयर करें -

दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल के अल्मोड़ा आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी तेज,भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
अल्मोड़ा-उत्तराखंड सरकार में नवनियुक्त दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल के अल्मोड़ा आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, उनके स्वागत को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से आज भाजपा के वरिष्ठ नेता बिट्टू कर्नाटक के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले भर से पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रम को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल के 11 अप्रैल को अल्मोड़ा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पार्टी समर्थक शामिल होंगे।वरिष्ठ नेता बिट्टू कर्नाटक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि गोविंद पिलख्वाल का दर्जा राज्यमंत्री बनना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है उनके स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी, श्री कर्नाटक ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में सिकुड़ा पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।बैठक में स्वागत स्थल, रैली मार्ग, जनसभा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा गया और सभी ने इसे ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि गोविंद पिलख्वाल को दायित्व मिलने से सरकार की विभिन्न योजनाओं को और गति प्रदान हो पाएगी और क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *