Almora News:पुलिस ने राजकीय इन्टर कॉलेज पुभांऊ और राजकीय कन्या इन्टर कॉलेज जलना में लगाई जागरुकता पाठशाला

लमगड़ा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के स्कूल राजकीय इन्टर कॉलेज पुभांऊ तथा राजकीय कन्या इन्टर कॉलेज जलना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावो से जागरूक कर जीवन में हमेशा नशे से दूर रहने तथा गांव या आसपास नशे से सम्बन्धित सामग्री बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया।
🔹ठगी के शिकार के प्रति किया जागरूक
पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर बताया कि गांव-देहात के लोग जागरूकता के अभाव में साइबर ठगी के शिकार बन जाते है जागरूक रहकर इनसे बचा जा सकता है, बचाव के उपाय बताकर लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।
🔹यातायात नियमों की दी जानकारी
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर यातायात नियमों व एमवी एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देकर यातायात नियमों का हमेशा पालन करने और बालिग होने तक वाहन नहीं चलाने की उचित हिदायत दी गई।
🔹महिला सुरक्षा व नशे के दुष्प्रभावों सहित विभिन्न विषयों पर दी महत्त्वपूर्ण जानकारी
पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्प लाईन नम्बर 1930, महिला हेल्प लाईन नम्बर 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या/शिकायत होने पर तत्काल इन नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया। छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टॉफ को उत्तराखण्ड पुलिस एप में उपलब्ध सभी आनलाईन सुविधाओं, महिला सुरक्षा फीचर गौरा शक्तिव SOS बटन की उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें