Almora News:पुलिस ने परचून की दुकान से पकड़ी अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में दन्या पुलिस द्वारा आज दिनांक 22 जुलाई को गौली, दन्या में चेकिंग के दौरान परचून की दुकान में अवैध रुप से शराब बेचने पर दुकान से 2 पेटियों में अवैध शराब बरामद कर अभियुक्त सुन्दर चंद्र जोशी को गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले— 'पारदर्शी व्यवस्था से मेधावियों को मिल रहा हक'

🔹अल्मोड़ा पुलिस का सघन चैंकिग अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम चन्द्र राजगुरु, अल्मोड़ा द्वारा थाना,चौकी प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी,बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से सघन चैंकिग अभियान चलाकर संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश पर 

🔹गिरफ्तार अभियुक्त

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड एसटीएफ का बड़ा एक्शन: देहरादून में अवैध कॉल सेंटर का पर्दाफाश, सिम बॉक्स से चल रहा था ठगी और ब्लैकमेलिंग का खेल

सुन्दर चन्द्र जोशी पुत्र किशनानन्द निवासी ग्राम रोवाल, गौली, दन्या, अल्मोड़ा 

बरामदगी 

04 अद्धे, 54 पव्वे विभिन्न ब्राण्ड अग्रेजी/देशी शराब व 04 केन बियर  

🔹पुलिस टीम

1-थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह

2-होमगार्ड ललित प्रकाश

3-पीआरडी भूपाल सिंह

4-चालक देवेन्द्र सिंह राणा