Almora News:स्कूटी से अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 पेटी शराब, स्कूटी जब्त

जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व होटल,ढाबों व रेस्टोरेण्टों में अवैध रुप से शराब पिलाने व बेचने वालो पर कड़ी कार्यवाही हेतु निरन्तर चेकिंग अभियान चलाने के लिएवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु, द्वारा समस्त थाना,चौकी व एसओजी,एएनटीएफ प्रभारियों को निर्देश दिए गये है। 

🔹पुलिस की कार्रवाही 

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ मंहत के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस द्वारा दिनांक 29 अगस्त की रात्रि में चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- U.K 04 AK 2514 स्कूटी के चालक आनन्द सिंह के कब्जे से दो पेटी में 95 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन स्कूटी को सीज कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

🔹पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमे दर्ज

यह भी पढ़ें 👉  ​डॉ. ढाल सिंह बिसेन बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल ​लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे डॉ. बिसेन।

मामले के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ मंहत ने बताया कि अभियुक्त सरकारी ठेकों से थोड़ा-थोड़ा करके शराब खरीद कर अपने गांव ले जाकर लोगों को अधिक दाम में बेचकर पैसा कमाना चाहता था। जिसे चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 3 मुकदमे दर्ज है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का 'येलो अलर्ट': देहरादून, बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली चमकने और गर्जन का अनुमान

🔹गिरफ्तार अभियुक्त

आनन्द सिंह पुत्र पूरन सिंह बिष्ट निवासी ग्राम तुलडी जलना, लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा

🔹पुलिस टीम

1-हेड कानि0 यशवंत सिंह, थाना लमगड़ा 

2-हे0कानि0 दीपक सिंह मेहरा, थाना लमगड़ा