Almora News:धामी सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अल्मोड़ा के आयोजित हुआ कार्यक्रम अब तक का विकास मात्र ट्रेलर, आगे लक्ष्य बड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0
ख़बर शेयर करें -

अब तक का विकास मात्र ट्रेलर, आगे लक्ष्य बड़ा: धामी 

सरकार की साल की उपलब्धि पर  कार्यक्रम

सेवा, सुशासन, विकास सरकार का पर्याय

अल्मोड़ा 22 मार्च (गढ़वाल की माटी): राज्य में 5 साल में सरकार बदलने की परिपाटी तोड़कर जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया। सरकार ने जन भावना के अनुरूप तीन सालों में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य कि हैं अब तक के काम ट्रेलर मात्र हैं, आगे और भी बड़ा लक्ष्य हासिल करने को सरकार प्रतिबद्ध है। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में कही।

मुख्यमंत्री ने कहा सेवा, सुशासन और विकास भाजपा सरकार का पर्याय है। तीन सालों में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, एयर कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क आदि क्षेत्रों में राज्य में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। पर्वतीय क्षेत्र से पलायन रोकने को भी विभागीय और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास चल रहे हैं। प्रदेश को आत्मनिर्भर और सभी क्षेत्रों में मजबूत बनाने को सरकार ने संकल्प लिया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अन्य योजनाओं के साथ एक लाख बहनों को लखपति दीदी योजना का लाभ दिया गया है। प्रदेश में कई स्थानों पर पार्किंग निर्माण किया गया है। सोमेश्वर में 100 बैड का अस्पताल, 5 करोड़ की लागत से अल्मोड़ा महिला अस्पताल का अपग्रेडेशन चल रहा है। लमगड़ा ब्लॉक में प्रसिद्ध डोल आश्रम के निकट चौखुटिया में हेलीपैड निर्माण किया जाना है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:थाना सल्ट ने स्कूल मे लगाई जागरुकता क्लास साइबर,नशे के दुष्परिणामों,नये कानूनों सहित विभिन्न विषयों की दी जानकारी

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा उत्तराखंड सरकार द्वारा लागू समान नागरिक संहिता कानून  सरकार  ही नहीं हर उत्तराखंडी के लिए गौरव है। उन्होंने कहा जनता के हितों पर आज नहीं आने दी जाएगी। जनहित में कठोर कानून लागू करने में भी सरकार पीछे नहीं हटेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने भी विचार रखे।

बाक्स

🌸करीब एक घंटा देरी से पहुंचे सीएम

मुख्यमंत्री को अल्मोड़ा में 2:20 पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना था। सीएम निर्धारित कार्यक्रम से 55 मिनट देरी पर 3:15 पर पहुंचे। यहां छोलिया नृतक दलों के कलाकारों ने उनका स्वागत किया। सीएम ने विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया और समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री को देखा। उन्होंने विशेष कर महिला उद्यमियों का हौसला बढ़ाया और आगे भी बेहतर काम करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:स्कूली बच्चों ने थाना देघाट पहुंचकर करीब से जानी पुलिस की कार्यप्रणाली साथ ही बच्चों को साइबर, नये कानून, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों सहित विभिन्न विषयों की लाभप्रद जानकारियां मिली

बाक्स

🌸कार्यक्रम में यह भी रहे मौजूद 

प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल पर आयोजित बहुउद्देशीय और स्वस्थ शिविर कार्यक्रम में नगर निगम प्रमुख अजय वर्मा,  विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह महरा, रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, कुंदन लटवाल किरन पंत, गौरव पांडे, सुभाष पांडे आदि नेताओं के अलावा जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी देवेन्द्र पींचा, एडीएम सीएस मर्तोलिया सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *