Almora News :अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी संगठन ने नगर में निकाली रैली

0
ख़बर शेयर करें -

अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अल्मोड़ा में विभिन्न कार्यक्रम हुए। स्वतंत्रता सेनानी संगठन ने नगर में रैली निकाली। इसके बाद चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में सभा का आयोजन कर अगस्त क्रांति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा के माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद जीबी पंत पार्क से चौघानापाटा स्थित गांधी पार्क तक स्कूली बच्चों के बैंड धुन के साथ सम्मान यात्रा निकाली गई। गांधी पार्क में विधायक मनोज तिवारी और निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द जोशी ने शहीदों व सेनानियों को नमन किया। कहा कि भारत के इतिहास में नौ अगस्त को अगस्त क्रांति के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन शुरू कर महात्मा गांधी ने ‘करो या मरो का नारा दिया था। वहीं, सम्मान यात्रा में ट्रैफिक व्यवस्था नहीं होने पर संगठन ने जिला प्रशासन की निंदा की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *