Almora News:नगर पालिका ने किया सम्मान समारोह का आयोजन,कोच डीके सेन, एकता व शुभम सहित प्रतिभाओं को बताया जिले का गौरव

ख़बर शेयर करें -

नगरपालिका की ओर से सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कोच डीके सेन, महिला क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट, बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता शुभम सहित अन्य प्रतिभाओं और मेधावियों को प्रतीक चिह्न व पुस्तकें देकर सम्मानित किया।

🔹इस दौरान वक्ताओं ने प्रतिभाओं को जिले का गौरव बताया

सोमवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि छात्र और युवा देश का भविष्य हैं। अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देने के प्रयास करें, जिससे भारत देश विश्व गुरु बन सके। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने प्रतिभाओं और मेधावियों को शुभकामना दी। संचालन सभासद राजेंद्र तिवारी ने किया।

🔹क्या कहा सम्मानित लोगो ने 

यहां तक पहुंचने के लिए मैंने रोज छह घंटे से ज्यादा अभ्यास किया। रोज मैच खेलती थी और साथ में प्रैक्टिस भी करती थी। युवाओं को अपना एक लक्ष्य तैयार करना चाहिए और उसके लिए लगातार मेहनत करते रहना होगा। कंप्टीशन किसी और से नहीं बल्कि अपने आप से रखना चाहिए-भारतीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट 

यह भी पढ़ें 👉  Almora New:नगर क्षेत्र में नालों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

🔹ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए। इससे बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। जब बच्चों का सम्मान किया जाता है, तो वह और ज्यादा मेहनत करते हैं। मेहनत और लगन से कठिन से कठिन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है- डीके सेन, अंतराष्ट्रीय बैडमिंटन कोच।

🔹जिम जाने और अच्छी फिटनेस का बड़ा शौक था। धीरे-धीरे प्रतियोगिताओं में जाने लगा। मेडल जीतने से प्रेरणा मिली और आगे बढ़ने का प्रयास किया। युवाओं को जो भी उनका लक्ष्य है उसे फॉलो करना चाहिए। इससे एक दिन उन्हें मुकाम जरूर हासिल है -शुभम मेहरा, रजत पदक विजेता।

🔹मेधावी भी हुए सम्मानित

हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले ज्ञानेश तिवारी, गीतांजलि बिष्ट, वैष्णवी बिष्ट, गार्गी कनवाल, कृतिका टम्टा, मुकुल आर्या, ललित बिष्ट, गर्वित पांडे, निकिता बिष्ट, नकुल पांडे, मैत्रयी एरोहित, कृतिका पांडे, भूमिका भाकुनी, तनिष्का चौहान, रक्षित पांडे, मानस बिष्ट, तन्मय कुमार, पीयूष बिष्ट, सागर सिंह बोरा। इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मोहित बोरा, दीपिका बिष्ट, मीनाक्षी बिष्ट, भूमिका चौहान, अंजली आर्या, विजय बगड्वाल, योगेश बिष्ट, दिवाकर जोशी, जया बिनौली, दिव्यांश भैसोड़ा, निकिता भट्ट, हर्ष शर्मा, यश फर्त्याल, विपुल भट्ट, दृष्टि पांडे, कृति लटवाल, कौशल पांडे, निखिल बिष्ट, मान्या अग्रवाल, शालिनी बिष्ट सम्मानित हुए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा ने क्वारब का किया औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

🔹यह लोग रहे मौजूद 

मौके पर पीएस जंगपांगी खंड शिक्षा अधिकारी, बहादुर सिंह मनकोटी, मोहन सिंह मनराल, रीता दुर्गापाल, आनंद सिंह, डॉ. जेसी दुर्गापाल, जंगबहादुर थापा, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, लता बोस, प्रताप सिंह सत्याल, अशोक पांडे, हेम चंद्र तिवारी, तरन्नुम बी, सौरभ वर्मा, लीला बोरा, लता पांडे, किशन गुरूरानी, आशीष वर्मा, मनोहर सिंह नेगी, सागर जोशी, गणेश तिवारी, रमेश चंद्र तिवारी, देव सिंह, धीरेंद्र कुमार जोशी, हरीश चंद्र पांडे, नीमा टम्टा, दीवान सिंह, भूषण पांडे, गोपाल सिंह, एलके पंत, हर्ष शर्मा, विपुल, पिंकू, दीप लाल साह, संजय नज्जौन, ईओ भरत त्रिपाठी, एसआई लक्ष्मण सिंह भंडारी, राजपाल पवार आदि मौजूद रहे।