Almora News:पुलिस सत्यापन कराये बगैर किरायेदार रखना 4 मकान मालिकों को पड़ा भारी, हुई 25 हजार की चालानी कार्यवाही

थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के नेतृत्व में देघाट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बसनलगांव, देघाट, तुराचौरा में वृहद सत्यापन अभियान चलाकर लोगों के सत्यापन किए गए। इस दौरान बिना पुलिस  सत्यापन के अपने मकान में किरायेदार रखने पर 3 मकान मालिकों के पुलिस एक्ट के तहत 5- 5 हजार रुपये के नगद चालान किए गए व 1 मकान मालिक के विरुद्ध 10 हजार के कोर्ट चालान की कार्यवाही की गयी। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: 11 अक्टूबर तक अलर्ट, उच्च पहाड़ियों पर बर्फबारी के आसार

🔹एसएसपी अल्मोड़ा की कार्यवाही 

रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निरन्तर सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों,किरायेदारों,मजदूरों,फड़ फेरी व रेड़ी,ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन,करने व बिना सत्यापन के किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों पर चालानी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।

🔹सख्त हिदायत दी गई

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुजुर्गों को किया सम्मानित, डीबीटी से ₹147.34 करोड़ की पेंशन राशि हस्तांतरित

इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए बिना पुलिस सत्यापन के अपने मकान में किरायेदार रखने पर मकान मालिक के विरुद्ध होने वाली चालानी कार्यवाही की जानकारी देकर बिना सत्यापन के किरायेदार नही रखने की सख्त हिदायत दी गयी।