Almora News :अल्मोड़ा पुलिस के महिला थाना टीम ने अल्मोड़ा नर्सिंग कॉलेज मे चलाया जागरुकता सेशन

0
ख़बर शेयर करें -

दिनांक 30.07.2024 को थानाध्यक्ष महिला थाना सुश्री मीना आर्या द्वारा मय पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक श्री राजेंद्र प्रसाद व कांस्टेबल 153 नापु अनिल कुमार के नर्सिंग कॉलेज अल्मोड़ा में नशा मुक्ति अभियान के तहत अल्मोड़ा कुमाऊं फास्ट न्यूज़ व चर्चा कॉर्नर के श्री वेद प्रकाश बेनीवाल व श्री दीपक तिवारी से समन्वय स्थापित कर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

•इस दौरान उपस्थित छात्राओं को महिलाओं/बाल अपराधो से सम्बन्धित अपराध, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा,मानव तस्करी आदि के बारे में बताकर उनके अधिकारों/कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई ।

•सोशल मीडिया के प्रयोग के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए किसी भी अंजान व्यक्ति से बात नहीं करने और अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर नहीं करने हेतु बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News:नैनीताल के भीमताल क्षेत्र में मोरा गांव में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली वन विभाग के द्वारा लगाया गया पिंजरे में गुलदार हुआ कैद

• नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर आगाह किया गया।

•1 जुलाई से लागू हुए तीन नये कानूनों भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।

•वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नही देने के बारे में बताते हुए सुरक्षा के अन्य तरीके बताए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देहरादून बड़ी खबर देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: प्रेमनगर थाना प्रभारी को लगी गोली, एक बदमाश ढेर

•महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए गौरा शक्ति माँड्यूल व इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर विषम परिस्थितियों में इसका उपयोग करने हेतु बताया गया। 

•इसके उपरांत सभी को नजदीकी थाना/ चौकी के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर 1090 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *