Almora News:महिला थाना पुलिस ने जिला विधिक टीम के साथ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज एनटीडी में चलाया जागरुकता अभियान

कल दिनांक 16 दिसम्बर को थानाध्यक्ष महिला थाना  मीना आर्या के निर्देशन में महिला हेड कांस्टेबल विद्या आर्या,महिला कांस्टेबल नीतू व महिला कांस्टेबल द्रौपदी सुयाल द्वारा जिला विधिक  प्राधिकरण अल्मोड़ा के सदस्य नीमा बिनवाल व गोविंदी विष्ट के साथ समन्वय स्थापित कर विक्टर मोहन जोशी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज एनटीडी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए साईबर क्राईम के विभिन्न तरीकों की जानकारी देकर मोबाइल कॉल, व्हाट्सएप व फेसबुक पर अपनी निजी जानकारी किसी को नहीं बताने सहित सुरक्षा के अन्य तरीके समझाये गये।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार नवीन बिष्ट देहरादून में मुख्यमंत्री सम्मान से सम्मानित

नाबालिग बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों के प्रति सजग करते हुए यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी, गुड टच/बैड टच एवं कानूनी जानकारी व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही *सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे अपराधों के प्रति सचेत करते हुए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के उपयोग के दौरान सावधानी बरतने, निजी

🔹गौरा शक्ति व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर किया लाभान्वित

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Elections 2027: चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल का इस्तीफा

जानकारी किसी अंजान से शेयर नहीं करने हेतु बताया गया।इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड पुलिस एप की सुविधाओं, गौरा शक्ति फीचर की उपयोगिता, हेल्पलाईन नंबर 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर-1090 व महिला थाना के हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरुक किया गया।