Almora News :अल्मोड़ा पुलिस की महिला थाना टीम ने गुमशुदा महिला को उसके 03 नाबालिग बच्चों सहित दिल्ली से किया सकुशल बरामद

तहसील अल्मोड़ा के  राजस्व क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी व तीन नाबालिग बच्चों सहित घर से बिना बताये कही चले जाने के संबंध में अल्मोड़ा तहसील के राजस्व पुलिस क्षेत्र में एफआईआर पंजीकृत करायी गयी थी । जिसकी विवेचना अल्मोड़ा पुलिस को हस्तान्तरित हुई थी।

श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष महिला थाना को गुमशुदा महिला व नाबालिग बच्चों की शीघ्र बरामदगी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: तीनपानी बाईपास ओवरब्रिज के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

श्री विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष महिला थाना सुश्री मीना आर्या के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए दिनांक 10.07.2024 को गुमशुदा महिला को उसके तीन नाबालिकग बच्चों के साथ दिल्ली उत्तम विहार से सकुशल बरामद किया गया। 

 गुमशुदा के परिजनों द्वारा पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही के  लिए आभार व्यक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में कोसी व रामगंगा नदी संरक्षण को लेकर बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

💠बरामदगी पुलिस टीम

 1-अपर उपनिरीक्षक श्रीमती तनुजा हयांकी,महिला थाना अल्मोड़ा 

2-हेड कांस्टेबल श्री संदीप पांडे ,कोतवाली अल्मोड़ा

3-महिला कांस्टेबल सुश्री सुदेश ,महिला थाना अल्मोड़ा

Advertisement