Almora News :कौसानी मुख्य मार्ग पर सोमेश्वर के पास निर्माणाधीन कलमठ में ट्रक फंसने से लगा जाम,सोमेश्वर पुलिस ने क्रेन के माध्यम से जाम खुलवाकर यातायात कराया सुचारु

दिनांक- 24.02.2024 की रात्रि में सोमेश्वर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सोमेश्वर कंट्री वाइड स्कूल के पास निर्माणाधीन कलमठ में एक ट्रक फस गया है, जिससे जाम की स्थिति हो उत्पन्न हो गयी है।

सूचना पर थानाध्यक्ष सोमेश्वर श्री कश्मीर सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और फंसे ट्रक को निकलवाने के लिए स्थानीय जेसीबी मंगाई गयी।

यह भी पढ़ें 👉  भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा ग्राम उडियारी में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जेसीबी से ट्रक नही निकल पाने पर अल्मोड़ा से क्रेन मंगाकर फंसे ट्रक को निकलवाया गया। मुख्य मार्ग पर ट्रक के फंसने से रात्रि 1.30 बजे से प्रातः 7.00 बजे जाम की स्थिति रही। इस दौरान पुलिस बल जनसहयोग हेतु मौके पर मौजूद रहा। ट्रक के निकलने पर पुलिस टीम द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु किया गया.

Advertisement