Almora News:आगामी फायर सीजन के दृष्टिगत फायर स्टेशन अल्मोड़ा ने फायर हाइड्रेंटों की कार्यशीलता की चेक
आज दिनांक 08.03.2026 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा श्री नरेन्द्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण में प्रभारी फायर स्टेशन अल्मोड़ा श्री मुकेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में आगामी फायर सीजन के दृष्टिगत फायर सर्विस टीम द्वारा अल्मोड़ा क्षेत्र में स्थापित सभी फायर हाइड्रेंटों का निरीक्षण एवं परीक्षण किया गया।
इस दौरान टीम द्वारा हाइड्रेंटों की कार्यशीलता, पानी के दबाव तथा आपात स्थिति में उनके प्रभावी उपयोग की स्थिति का परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी फायर हाइड्रेंट कार्यशील अवस्था में पाए गए, जिससे आपातकालीन स्थिति में त्वरित अग्निशमन कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकेगी।
इस दौरान फायर सर्विस टीम द्वारा स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की गई कि बाजार क्षेत्रों में फायर वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त स्थान बनाए रखें, ताकि किसी भी घटना पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
