Almora News:जिले में एक बार फिर मौसम ने ली करवट, तापमान में छह डिग्री आई गिरावट

जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। तापमान में गिरावट आई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में छह डिग्री न्यूनतम तापमान में एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई।
सोमवार सुबह से धूप खिलने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय अचानक आसमान बादलों से घिर गया। कुछ देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। इस दौरान लोगों ने बारिश में भीगकर मौसम का लुत्फ उठाया। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक रविवार को अल्मोड़ा जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रिकार्ड किया गया था। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।