Almora News:यहां युवक की चलती कार में हार्टअटैक से मौत, जाने मामला

अल्मोड़ा से इलाज के दिल्ली जा रहे युवक को चलती कार में हार्टअटैक आ गया। युवक को तुरंत ही खैरना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।जिसके बाद परिजन युवक का शव वापस घर ले गए।

🔹जाने मामला 

गुरुवार सुबह सोमेश्वर निवासी पंकज नयाल पुत्र कुन्दन सिंह (34) अपने भाई के साथ कार में सवार होकर हल्द्वानी आ रहा था। अल्मोड़ा से कुछ किलोमीटर आगे आने पर उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। भाई वीरेंद्र ने तेजी दिखाते हुए कार को करीब साढ़े बारह बजे खैरना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया।

🔹युवक को थी सांस से जुड़ी बीमारी

यह भी पढ़ें 👉  गूंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 आयोजित, सीएम धामी ने धावकों का बढ़ाया उत्साह

डॉ. अनिल गंगवार ने बताया कि युवक को हार्टअटैक के लक्ष्ण नजर आ रहे थे। उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने डॉक्टर को बताया कि युवक को सांस से जुड़ी बीमारी भी थी। वह अपने नियमित चेकअप के लिए दिल्ली एम्स जा रहा था।

Advertisement