Almora News:महिला कोतवाली ने आर्य कन्या स्कूल के कन्याओं को किया जागरूक आत्मरक्षा के टिप्स के साथ-साथ जागरूकता का चला सबक महिला सुरक्षा,साइबर,नवीन कानून सहित विभिन्न लाभप्रद जानकारियां छात्राओं तक पहुंचाई
श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के कोतवाली/थाना प्रभारियों को जनपद के स्कूलों/ काँलेजों/ नगर/ कस्बा /ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न सस्थानों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 18.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक श्रीमती जानकी भण्डारी महिला कोतवाली अल्मोड़ा के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक बीना दोसाद,म0कानि0 इंद्रा भट्ट जोशी,म0का0 द्रौपदी सुयाल द्वारा आर्य कन्या स्कूल अल्मोड़ा में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं एवं अन्य स्कूली स्टाफ को महिला सुरक्षा,साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, पोक्सो संबंधी जानकारी,नये आपराधिक कानूनों में महिला सुरक्षा प्रावधानों,भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’,भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जानकारियां देकर विभिन्न हेलपलाइन नंबर डायल 112, महिला सुरक्षा 1090, चाईल्ड हेल्प 1098, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
साथ ही बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रारंभिक टिप्स,आपात स्थिति में सुरक्षित रहने के उपाय एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई।
