Almora News :जिलाधिकारी अल्मोड़ा एवं एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा किया गया स्ट्रांग रुम का औचक निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था में लगी फोर्स को चैक कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

आज दिनांक 28.05.2024 को श्री विनीत तोमर, जिलाधिकारी अल्मोड़ा एवं श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगृत ईवीएम मशीनों की सुरक्षा हेतु आईटीआई चितई में बनाये गये स्टांग रुम का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस दौरान स्ट्रांग में निगरानी हेतु लगाये गये सीसीटीवी कैमरों व सुरक्षा व्यवस्था में लगी फोर्स को चैक किया गया। ड्यूटीरत अधिकारी एवं कर्म0गणों को किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने देने व चौकस होकर ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।     

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में धामी सरकार ने पेश किया ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, कुल आकार ₹1.19 लाख करोड़ पार

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त पायी गयी। साथ ही मतगणना में लगने वाले ड्यूटी प्वाइंटो को चिन्हित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।  

निरीक्षण के दौरान श्रीमती आकांक्षा कोण्डे, सीडीओ अल्मोड़ा, श्री चंद्र सिंह मर्तोलिया, एडीएम अल्मोड़ा, श्री जयवर्धन शर्मा, एसडीएम अल्मोड़ा, निरीक्षक एलआईयू श्री कमल कुमार पाठक, प्रभारी निरीक्षक श्री जगदीश चन्द्र देऊपा कोतवाली अल्मोड़ा, निरीक्षक श्री टी0आर0 बगरेठा प्रभारी चुनाव सैल, निरीक्षक यातायात श्री दरबान सिंह मेहता सहित जिला व पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद थे।

Advertisement