Almora News:सिरफिरे व्यक्ति ने देर रात तक जमकर मचाया उत्पात,एक के बाद एक कई वाहनों के तोड़े शीशे, हुआ गिरफ्तार

नगर के एनटीडी क्षेत्र में अराजक तत्व ने आठ से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। इनके शीशे तोड़ डाले और दोपहिया वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।सीसीटीवी फुटेज से अराजक तत्व की पहचान हुई। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। 

बुधवार की देर रात एनटीडी में गुरु अकादमी से पपरशैली इको पार्क के मध्य अराजक तत्व ने जमकर उत्पात मचाया। अराजक तत्व ने आठ से अधिक में वाहनों में तोड़फोड़ कर उनके शीशे तोड़ दिए। पुलिस के मुताबिक अराजक तत्व ने बालम सिंह मेहरा, सूरज टम्टा, चंद्र शेखर तिवारी, संजय बिष्ट, गोविंद सिंह समेत गुरु अकादमी स्कूल बस, नंदन सिंह के पिकअप वाहन के शीशे, बंफर, साइड मिरर आदि तोड़ डाले।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

रविंद्र सिंह और मनीष सिंह की स्कूटियां भी गिराई। स्कूल का गेट तोड़ा और पाइप बंडलों को भी क्षति पहुंचाई। दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया। बृहस्पतिवार को पीड़ितों ने कोतवाली पहुंच मामले की तहरीर सौंपी। सीओ विमल कुमार ने बताया कि आरोपी राहुल गोस्वामी निवासी भवाली को हिरासत में ले लिया था। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।