Almora News:पुलिस की सतर्कता से बची 11 यात्रियों की जान, शराब पीकर बस चला रहे ड्राइवर को किया गिरफ्तार,बस सीज, डीएल भी निरस्त

थाना देघाट के उप निरीक्षक जीवन सिंह सामंत द्वारा हमराही पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान के दौरान तारानगर के पास रामनगर से देघाट आ रही  एक केमू बस को रोककर चालक सुरेश चन्द्र, निवासी भिकियासैण अल्मोड़ा का एल्कोमीटर से टेस्ट किया गया तो बस चालक अत्यधिक शराब के नशे में बस में सवार 11 यात्रियों की जान खतरे में डालकर वाहन चलाता पाया गया। वाहन चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर केमू बस को सीज करते हुए चालक के डीएल को निरस्तीकरण हेतु कब्जे में लिया गया तथा बस में सवार सभी यात्रियों को अन्य वाहन से गंतव्य को भेजा गया। 

यह भी पढ़ें 👉  ​पिथौरागढ़ आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0: समयबद्ध और सुव्यवस्थित हों सभी व्यवस्थाएं, कलेक्ट्रेट में डीएम ने ली समीक्षा बैठक ​

🔹शराब के नशे में बाईक चला रहा चालक भी हुआ गिरफ्तार, बाईक सीज

चेकिंग के दौरान ही वाहन मोटर साईकिल* संख्या- UK 04 K 9562 का चालक लक्ष्मण सिंह गुसाई* निवासी  सराईखेत, सल्ट शराब के नशे में बिना डीएल वाहन चलाता पाया गया,जिस पर चालक को  गिरफ्तार कर मोटर साईकिल पल्सर को सीज किया गया।

🔹एसएसपी अल्मोड़ा ने दिए निर्देश 

यह भी पढ़ें 👉  श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति, कर्नाटकखोला में भव्यता के साथ संपन्न हुआ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक और दीपोत्सव

रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना,चौकी प्रभारियों,  निरीक्षक,उप निरीक्षक यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग,ओवरसवारी, बिना हेलमेट,तीन सवारी,ओवर स्पीड,रैश ड्राइविंग करने एवं रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग कर स्टंट बाजी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। 

 

    

Advertisement