Almora News :नगर के लोगों ने कैंची धाम के लिए नई बस सेवा शुरू करने की मांग

अल्मोड़ा। जिले से काफी संख्या में लोग दर्शनों को कैंची धाम जाते हैं लेकिन बसों में सीट नहीं मिलने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कैंची धाम के लिए नई बस सेवा शुरू करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  भाकृअनुप-विवेकनन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 53वाँ कृषि विज्ञान मेला आयोजित; 'सशक्त महिला कृषक' थीम पर दिया गया बल

अल्मोड़ा-हल्द्वानी रूट पर स्थित कैंची धाम के लिए जिला मुख्यालय से स्पेशल बस सेवा नहीं है। नगर के ढूंगाधारा निवासी दीपक सिंह ने कहा कि कैंची धाम के लिए स्पेशल बस संचालित की जानी चाहिए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा SSJ परिसर: छात्रसंघ चुनाव में 1 वोट से जीत पर बवाल, रीकाउंटिंग के बाद लॉटरी से सुमित जोशी बने उपाध्यक्ष

बस परिचालक सीट होने पर कैंची धाम तक भी सवारी ले जाते हैं। चूंकि बस हल्द्वानी तक आती है, ऐसे में अल्मोड़ा स्टेशन से ही बस भर जाती है। जिस कारण सीट नहीं मिल पाती है।