Almora News :भाजपा द्वारा मदन बिष्ट का पुतला फूकने से पहले भाजपा अपने नेताओं और भाजपा की केंद्र व धामी सरकार का पुतला फुके भाजपाई:कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज

ख़बर शेयर करें -

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा की निदेशक और कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट प्रकरण मैं भाजपा द्वारा मदन बिष्ट का पुतला फूकने से पहले भाजपा अपने नेताओं और भाजपा की केंद्र व  धामी सरकार का पुतला फुके भाजपाई।

💠आज जिस तरह से  भाजपा की कठपुतली बने निदेशक का भाजपा के लोग बचाव कर रहे है और विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंक रहे है उससे पहले भाजपा को अपने गिरेबान मैं झांकना चाहिए तब भाजपा के लोग कहा छूप गए थे जब कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल सरेआम एक गुंडे की तरह बीच रोड मैं मारपीट करते है जब भाजपा नेताओं द्वारा अंकिता भंडारी की हत्या कर दी जाती है,मणिपुर मैं भाजपा की जहा सरकार है वहा महिलाओं को बीच बाजार नग्न अवस्था मैं घुमाकर उनके साथ बलात्कार किया जाता है,भाजपा सांसद पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के उत्पीड़न के आरोप लगते है कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जी द्वारा बेजुबान घोड़े की जान ले ली जाती है। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:विराट हिंदू सम्मेलन 2026: टाटिक और फालसीमा बनीं उप-बस्तियां, 22 फरवरी को सिमकिनी मैदान में उमड़ेगा जनसैलाब

💠द्वाराहाट के पूर्व भाजपा विधायक प्रकरण मैं पुतला फूंकते।आज भाजपा जो सड़क पर विधायक का पुतला फूंक रही है तब ये भाजपाई चूहे के बिल मैं छूप गए थे आज भाजपा को अपने गिरेबान मैं झांकने की जरूरत है.