Almora News :अल्मोड़ा पुलिस की नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी लमगड़ा पुलिस ने 875 ग्राम चरस के साथ 01 तस्कर को किया गिरफ्तार

एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस की नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

लमगड़ा पुलिस ने 875 ग्राम चरस के साथ 01 तस्कर को किया गिरफ्तार,

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद पुलिस की कमान संभालने के साथ ही नशे के विरुद्ध कार्य को अपनी प्राथमिकताओं में रखते हुए जनपद के थाना प्रभारियों व एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स रखते हुए कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये थे।

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम का परिणाम है कि जनपद पुलिस द्वारा लगातार भारी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी करते हुए, नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  National News:दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

दिनांक 14/03/2024 को सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष श्री दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में थाना लमगड़ा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान धौलकड़िया तिराहे से 150 मीटर जैती रोड पर अभियुक्त प्रकाश मेहरा के कब्जे से  875 ग्राम चरस बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए, थाना लमगडा में धारा 8/20 NDPS अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि उसने यह चरस अपने गाँव में ही बनायी, जिसे ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने के लिए हल्द्वानी की तरफ ले जा रहा था। 

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर के विद्यालयों में गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान ने मनाया वन्य जीव सप्ताह

💠गिरफ्तार अभियुक्त-

प्रकाश मेहरा पुत्र खीम सिंह मेहरा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम खांकर थाना लमगड़ा जिला अल्मोड़ा 

💠बरामदगी- 875 ग्राम अवैध चरस, 

💠कीमत- 87,500 (सत्तासी हजार पाँच सौ रुपये)

💠लमगड़ा पुलिस टीम-

1. उपनिरीक्षक श्री संजय जोशी प्रभारी चौकी मोरनौला

2. कानि0 श्री गिरीश प्रसाद  

3. कानि0 श्री बिशन सिंह बिष्ट