Almora News :अल्मोड़ा पुलिस के इंटरसैप्टर ने की ट्रिपल राईडर पर कार्यवाही,तीन सवारी बिठाकर रैश ड्राईविंग कर फर्राटा भर रहे युवक की बाईक सीज

ऑनलाइन चालान से बचने के लिये रियर साईड नंबर प्लेट भी हटाई थी

श्री देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनांओ मे कमी लाने के उद्देश्य से सभी थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षक यातायात,इंटरसैप्टर प्रभारी,यातायात व उपनिरीक्षक को ओवर सवारी,रैश ड्राईविंग,नशे में वाहन चलाने वाले, यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है । 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ खेल भूमि भी बन रहा है: सीएम धामी

आज दिनांक 18/05/2024 को इंटरसैप्टर प्रभारी श्री सुमित पाण्डे द्वारा मय हमराह कानि0 श्री राजेन्द्र गोस्वामी के साथ शिखर तिराहे के पास चेकिंग की जा रही थी,इस दौरान 01 युवक को बाईक में तीन सवारी बैठाकर रैश ड्राईविंग कर फर्राटा भरते हुए पाया, युवक द्वारा चालान से बचने के लिये अपनी बाईक के रियर साईड नंबर प्लेट भी हटाई थी ।     

इंटरसैप्टर प्रभारी द्वारा युवक के विरुद्ध मोटर वाहन

यह भी पढ़ें 👉  जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026: मल्ला महल अल्मोड़ा में उमड़ा जनसैलाब, भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ महोत्सव का समापन

अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए बाईक को सीज किया गया । 

चेकिंग अभियान जारी है.

Advertisement