Almora News :अल्मोड़ा पुलिस के इवनिंग स्ट्रॉर्म टू प्वाइंट जीरो(2.0) की चपेट में आये 104 लोग, हुई चालानी कार्यवाही, 01 वाहन हुए सीज

0
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी

श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों व जनपद के प्रवेश मार्गों में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी, संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वस्तुओं की तलाश हेतु व्यापक चेकिंग अभियान चलाने व आपराधिक व अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने, साथ ही इवनिंग स्टॉर्म 2.0 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने/उपद्रव/छेड़ाखानी/अराजकता करने वाले,खतरनाक तरीके से वाहन चलाने/ यातायात नियमों की उल्लघंन करने तथा सार्वजनिक स्थानों/होटल ढ़ाबों में शराब पीने/पिलाने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:रुद्रप्रयाग: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दिनांक 20/03/2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने इवनिंग स्ट्रॉर्म 2.0 चलाकर सुनसान/एकान्त/ संदिग्ध स्थानों पर सघंन चैकिंग कर संदिग्धों की तलाशी आदि भी ली गयी। इस दौरान होटल ढ़ाबों में शराब पीने/पिलाने व न्यूसेन्स फैलाने वाले 18 लोगों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 83 लोगों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम व 03 व्यक्ति के विरुद्ध कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई, 01 वाहन सीज किया गय़ा । 

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: देहरादून समेत 4 जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ का 'ऑरेंज अलर्ट'

अल्मोड़ा पुलिस का इवनिंग स्ट्रॉर्म 2.0 चैकिंग अभियान जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *