Almora News:अल्मोड़ा पुलिस ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थानों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ आयोजित की जागरूकता गोष्ठी
अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने कोतवाली रानीखेत व सीओ अल्मोड़ा ने कोतवाली अल्मोड़ा में उपस्थित अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से की मुलाकात
आज दिनांक 18.12.2024 को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह के अध्यक्षता व सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद के मौजूदगी में कोतवाली रानीखेत, सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी के अध्यक्षता में कोतवाली अल्मोड़ा व जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थानों में अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी के दौरान उपस्थित अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उनके मौलिक अधिकारों और केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अल्प संख्यक समुदाय के कल्याण के लिए चलाये जा रहे विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा उनसे संवाद कर समस्याओं व सुझावों की जानकारी प्राप्त की गई, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल थाना पुलिस को सूचना देने हेतु बताया गया तथा सुझाव पर विचार-विमर्श किया गया। सभी को आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाये रखने व राष्ट्र की एकता व अखण्डता को बनाये रखने की अपील की गयी।
इस दौरान उपस्थित जनों को तीन नये नये कानून (भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’,भारतीय साक्ष्य अधिनियम), यातायात नियमों, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर/महिला अपराध, नशे के दुष्परिणामों तथा उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 आदि के बारे में भी जानकारी देकर जागरुक किया गया।
