Almora News: बीच बजार में तीखी बहस के बाद दो पक्षों के बीच जमकर चले लात-घूंसे,पुलिस ने दर्ज किया मामला

नगर के बीच बजार में कूड़ा उठाने को लेकर बवाल से दो पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई और फिर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया।

🔹जाने मामला 

अल्मोड़ा में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां मुख्यालय में अंडरग्राउंड डस्टबिन से कूड़ा उठाते समय निजी वाहन हटवाने को लेकर पर्यावरण मित्र से युवकों का विवाद हो गया।कुछ देर बहस के बाद मामले ने तूल पकड़ ली। अभद्रता से शुरू हुआ मामला मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूसे चले। एक पक्ष की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।

🔹देखते ही देखते बहस के बीच झगड़ा बढ़ने लगा

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल: खानपुर विधायक उमेश कुमार का इस्तीफे का ऐलान, विपक्ष पर निकाला गुस्सा

मुख्यालय के अंडरग्राउंड डस्टबिन से कूड़ा वाहन के माध्यम से कूड़ा उठाया जाता है। सोमवार की देर शाम धारानौला क्षेत्र में ट्रक संख्या यूके 01 सीए 1482 कूड़ा उठाने गया था। अंडरग्राउंड डस्विन के पास एक निजी वाहन खड़ा था। आरोप है कि निजी वाहन चालक से डस्टबिन के पास से कूड़ा उठाने के लिए पर्यावरण मित्र ने वाहन हटवाने को कहा। इस बात को लेकर पर्यावरण मित्र और निजी वाहन सवार युवक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते बहस के बीच झगड़ा बढ़ने लगा।

🔹देर रात चले लात-घूसे

दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। देर रात तक जमकर लात-घूसे चले। रात में धारानौला चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों के युवा आपस में भिड़ गए। देर रात कूड़ा वाहन में तैनात कार्मिक के पक्ष से युवा कोतवाली पहुंचे। पर्यावरण मित्र पातालदेवी निवासी गौरव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। आरोप लगाया कि रवि ने उसके साथ अभद्रता की, जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। जबकि उसके अन्य साथी मनोज, राहुल, आसू और अनुज ने भी बगैर कुछ जाने मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने पैतृक गांव नगला तराई के प्राथमिक विद्यालय का मॉडल विद्यालय के रूप में किया उद्घाटन

🔹पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद के विरुद्ध आईपीसी की धारा 147, 323, 504 और एससी, एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।

Advertisement