Almora News :जनपद में इवनिंग स्टॉर्म 2.0 के चपेट में आये 179 लोग, हुई चालानी कार्यवाही, 01 वाहन हुए सीज

0
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में इवनिंग स्टॉर्म 2.0 अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस की ताबडतोड़ कार्यवाही

💠जनपद में इवनिंग स्टॉर्म 2.0 के चपेट में आये 179 लोग, हुई चालानी कार्यवाही, 01 वाहन हुए सीज

श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों,निरीक्षक यातायात,इंटरसैप्टर प्रभारी आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों व जनपद के प्रवेश मार्गों में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी, संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वस्तुओं की तलाश हेतु व्यापक चेकिंग अभियान चलाने व आपराधिक व अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने, साथ ही इवनिंग स्टॉर्म 2.0 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने/उपद्रव/छेड़ाखानी/अराजकता करने वाले,खतरनाक तरीके से वाहन चलाने/ यातायात नियमों की उल्लघंन करने तथा सार्वजनिक स्थानों/होटल ढ़ाबों में शराब पीने/पिलाने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी पर FIR दर्ज होने पर बिफरी कांग्रेस, गोदियाल के नेतृत्व में दून कोतवाली का घेराव

दिनांक 18.03.2024 को सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने इवनिंग स्ट्रॉर्म 2.0 चलाकर सुनसान/एकान्त/ संदिग्ध स्थानों पर सघंन चैकिंग कर संदिग्धों की तलाशी आदि भी ली गयी। इस दौरान होटल ढ़ाबों में शराब पीने/पिलाने व न्यूसेन्स फैलाने वाले 39 लोगों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 139 लोगों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम व 01 व्यक्ति के विरुद्ध कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई, 01 वाहन सीज किया गय़ा ।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:सोमेश्वर चौराहे के गड्ढे भरकर कांग्रेस ने जताया विरोध, सरकार की सड़क व्यवस्था पर उठाए सवाल

अल्मोड़ा पुलिस का इवनिंग स्ट्रॉर्म 2.0 चैकिंग अभियान जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *