Almora News:पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची 16 वर्षीय किशोरी,आठ माह की गर्भवती निकली,दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल जिले के एक गांव में भाई-बहन के रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची 16 वर्षीय किशोरी जांच में आठ माह की गर्भवती निकली। दसवीं कक्षा की छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

🌸पुलिस ने इस मामले दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जिला अस्पताल अल्मोड़ा में चिकित्सकों ने किशोरी का अल्ट्रासाउंड किया तो पता चला कि वह आठ माह से अधिक समय की गर्भवती है। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच में पता चला कि गांव के रिश्ते में दो भाइयों ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देहरादून: रायपुर थाने में PRD जवान की संदिग्ध मौत, थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड।

बताया जाता है कि छात्रा ने लोकलाज के डर से परिजनों को यह बात नहीं बताई। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि किशोरी की बेस अस्पताल में डिलीवरी हो गई है। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। मामले की विवेचना नैनीताल जिले के संबंधित थाना पुलिस को भेज दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:CM धामी ने दिल्ली में की PM मोदी से मुलाकात, 'देवभूमि' के विकास पर लिया मार्गदर्शन

छात्रा के गर्भवती होने का मामला जैसे ही संज्ञान में आया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पीड़ित के गांव के ही दो युवकों के नाम सामने आ रहे है। विवेचना नैनीताल जिले के संबंधित थाना पुलिस करेगी। – देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *