Almora News:रोजाना बिजली कटौती से आम जनता हो रही परेशान,पूर्व सैनिकों ने जताई नाराजगी

0
ख़बर शेयर करें -

नगर में रोजाना तीन से चार घंटे बिजली कटौती हो रही है, इससे आम जनता परेशान है।खड़ी बाजार धारानौला स्थित परिषद कार्यालय में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक हुई।

🔹पानी भी ठीक समय से नही मिल रहा 

कारोबारियों को भी खासा नुकसान हो रहा है। उन्होंने बिजली कटौती बंद करने की मांग की। उन्होंने पानी का वितरण ठीक ढंग से न होने पर भी नाराजगी जताई। कहा कि बगैर समय निर्धारण के वितरण करने से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Champavat News:चम्पावत: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर DM मनीष कुमार ने की बैठक; 15 सितंबर को आएगी अंतिम मतदाता सूची

🔹बंदरो के आंतक से निजात दिलाने की मांग 

बैठक में धारानौला से विकास भवन के लिए सिटी बस संचालन, बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की भी मांग की। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा, सुरेंद्र लाल टम्टा, पीजी गोस्वामी, केशव दत्त पांडे, विनोद गिरी, दान सिंह बिरौड़िया आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *