Almora News:शराब पीकर वाहन चलाने पर वाहन चालक के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही,चालक गिरफ्तार बाइक भी सीज

0
ख़बर शेयर करें -

जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों,  निरीक्षक/उ0नि0 यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को जनपद में प्रभावी यातायात व्यवस्था एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, ओवरलोडिंग/ओवरसवारी, बिना हेलमेट/तीन सवारी/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग करने एवं प्रेशर हार्न/रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग कर स्टंट बाजी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा कड़ी चालानी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

🔹   जाने मामला  

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: 35 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद फायर सर्विस चालक दिनेश लाल को पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई

  दिनांक – 08.11.2023 को थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री दिनेश नाथ महंत द्वारा पुलिस बल के साथ चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- यू0के0-04 ए0जी0- 9370 मोटर साइकिल के चालक हयात सिंह निवासी ग्राम कोटला, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल को शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को मोटर साइकिल सीज करते हुए चालक के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:भतरौजखान पुलिस ने बाजार में चलाया जनजागरूकता अभियान; लोगों को यातायात नियमों और साइबर सुरक्षा के प्रति किया सतर्क

   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *