Almora News:ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर पुलिस का एक्शन,30 लापरवाह वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस द्वारा आगामी दीपावली पर्व के दौरान नगर में सुव्यवस्थित यातायात एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश हेतु शराब पीकर वाहन चलाने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही किये जाने हेतुवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

🔹अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस का एक्शन जारी

    आज दिनांक 8 नवंबर को अल्मोड़ा यातायात पुलिस के टीआई श्री गणेश हरडिया के नेतृत्व में  इंटरसेप्टर प्रभारी उप निरीक्षक अयूब अली व टीएसआई सुमित पांडे द्वारा पुलिस टीम के साथ अल्मोडा नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी दोपहिया,चौपहिया वाहनों की गहनता से चेकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों,वस्तु आदि को चैक किया गया। 

🔹शराबी वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मल्ला महल में भव्य 'गोल्ज्यू महोत्सव' का आयोजन, 22 से 28 अक्टूबर तक सजेगा सांस्कृतिक मंच

त्योहारी सीजन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही हेतु एल्कोमीटर मशीन से जांच की गयी। 

यह भी पढ़ें 👉  27 अक्टूबर को श्रीनगर में जुटेगा गुरिल्लाओं का गढ़वाल मंडल सम्मेलन, आंदोलन की बनेगी नई रणनीति

🔹हुई चालानी कार्यवाही

चेकिंग अभियान के दौरान वाहनों में ओवरलोडिंग,ओवर सवारी के दृष्टिगत मालवाहक वाहनों व यात्री वाहनों को विशेष रूप से चेक किया गया तथा विभिन्न तरीकों से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवीएक्ट के तहत नगद/कोर्ट चालान की कार्यवाही करते हुए कुल 20 हजार रूपए जुर्माना वसूला गया है।

Advertisement