अल्मोड़ा: अतिक्रमण पर गरजी प्रशासन की जेसीबी, व्यापारियों ने जताया आक्रोश

पुलिस टीम के साथ सड़क किनारे दुकानदारों के अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। टीम को व्यापारियों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा।बाद में टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो व्यापारी पीछे हट गए और खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। 

🔹अधिकारियों पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई का आरोप 

बुधवार को अतिक्रमण हटाने के लिए टीम के दन्या पहुंचने की सूचना से व्यापारियों में खलबली मच गई। टीम के आगे व्यापारियों की एक नहीं चली। टीम ने सख्त रवैया अपनाते हुए अतिक्रमण कर बनाए टिन सेटों को हटवा दिया। इसके अलावा सड़क किनारे बने खोखे-खोमचों को भी टीम ने ध्वस्त कर दिया। वहीं व्यापारियों ने एनएच के अधिकारियों पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया है।

🔹समय दिए ही दुकानों को हटाया जाना गलत 

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

व्यापारी किशन मलारा ने कहा कि लोगों के दबाव में कुछ दुकानों पर ही तोड़फोड़ की गई। व्यापारी हरीश जोशी ने कहा कि बगैर कुछ समय दिए ही उनके खोखे-खोमचों को हटाया जाना गलत है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर के विद्यालयों में गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान ने मनाया वन्य जीव सप्ताह

🔹यह लोग रहे मौजूद 

टीम में एनएच के एई किशन बिष्ट, गजेंद्र सिंह, कानूनगो सृष्टि बहुगुणा, चंदन राठौर, आनंद राम, दन्या थाना इंचार्ज बलबीर सिंह, सुशीला राणा, देवेंद्र चावला आदि शामिल रहे। वहीं तहसीलदार बरखा जलाल ने कहा कि एनएच अतिक्रमण हटाने का कार्य कर रहा है। टीम को पुलिस और राजस्व विभाग सहयोग कर रहा है।