उत्तराखंड राज्य के पांच जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी, बर्फ़बारी की जताई संभावना

उत्तराखंड में आज पुरे पांच जिलों में मौसम के फिर बदलने की संभावना है। आपको बता दे की इस बदलते मौसम के चलते मौसम विभाग की टीम ने आज चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे पहाड़ी जिले के ऊंचाई वाली जगहों पर बारिश होने का अलर्ट जारी किया।
साथ इस बारिश के चलते बर्फबारी गिरने भी की संभावना जताई है। जबकि उत्तराखंड राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पहाड़ी जिलों में 26 अप्रैल तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, राजधानी दून में बीते तीन दिनों से मौसम में हुए बदलाव से गर्मी का अहसास कम हुआ, लेकिन रविवार को दून में चटख धूप खिलने के आसार हैं।
ऐसे में तापमान फिर बढ़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 23 अप्रैल को कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं।