रैंप पर वॉक करते समय 24 साल की मॉडल के सिर पर गिरा लाइटिंग ट्रस,स्टेज पर हुई दर्दनाक मौत

0
ख़बर शेयर करें -

नोएडा में एक फैशन शो के दौरान 24 साल की मॉडल वंशिका की मौत हो गई। वंशिका के सिर एक लाइटिंग ट्रस गिरा। वहीं वंशिका के पीछे कैटवॉक कर रहे बॉबी राज भी लाइटिंग ट्रस की चपेट में आने से घायल हो गए। बॉबी के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। 

🔹नोएडा की दिव्यांश फ्लोरा सोसाइटी में रहने वाली थी मॉडल

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

नोएडा फिल्म सिटी में बने लक्ष्मी स्टूडियो में एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। रविवार दोपहर डेढ़ बजे रैंप पर कैटवॉक कर रही मॉडल पर एक लाइटिंग ट्रस (लाइट लगाने वाला लोहे का खंभा ) गिर गया। इस हादसे में ग्रेटर नोएडा की दिव्यांश फ्लोरा सोसाइटी में रहने वाली मॉडल वंशिका चोपड़ा की मौत हो गई। वंशिका अभी सिर्फ 24 साल की ही थीं। 

🔹वंशिका के पीछे आ रहा मॉडल भी हुआ घायल 

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

रैंप पर वंशिका के बिलकुल पीछे आ रहे आगरा के रहने वाले मॉडल बॉबी राज घायल हो गए। बॉबी 35 साल के हैं और उन्हें इलाज के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा होने के तुरंत बाद फैशन शो को बंद कर दिया गया। पूरे मामले में पुलिस ने स्टूडियो के मैनेजर, शो के ऑर्गेनाइजर और लाइटिंग ट्रस लगाने वाले कॉन्ट्रैक्टर को हिरासत में लिया है। हादसे के वक्त स्टूडियो में 30 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *