बागेश्वर के इस गाँव मे दिनदहाड़े घूम रहा गुलदार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

बागेश्वर में एक गुलदार के चहलकदमी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो बागेश्वर जनपद के कांडा तहसील के कांडे कन्याल इलाक़े का बताया जा रहा है।

 

वीडियो में देखा जा सकता है। गुलदार किस तरह से दिनदहाड़े खेतों के बीच घूमते हुए दिख रहा इस वीडियो में गुलदार चोटिल दिख रहा है।उसकी पीठ पर चोट के निशान नज़र आ रहें हैं।

 

ग्रामीणों ने गुलदार का वीडियो बनाया है। बता दें कि कांडा तहसील क्षेत्र में इन दिनों गुलदार का आतंक बना हुआ है। यहां दिन दहाड़े लोग दो दो गुलदार घूमने की बात बता रहें हैं।

 

 

दिन में ही गुलदार दिखने पर ग्रामीण काफी सहमे व दहशत का माहौल बना हुआ। लोगों की मांग वन विभाग से पिंजड़ा लगाकर गुलदार को पकड़ा जाए।

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

 

Advertisement