बागेश्वर-कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा को किया बरामद

आज दिनांक 11.07.2022 को आगन्तुका ने उपस्थित थाना आकर खुद की नाबालिग पुत्री का घर से नाराज होकर कहीं चले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना दिया । मामले पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुझ प्रभारी निरीक्षक द्वारा तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा के दोस्तों से लगातार सम्पर्क कर सुरागरसी- पतारसी करते हुए गुमशुदा को अमसरकोट से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया । पुलिस टीम द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही से कोई अप्रिय घटना घटित होने से बच गयी । परिजनों द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

*पुलिस टीम का विवरण-*
1.उ0नि0 निधि शर्मा
2.कानि0 सुनील बहुगुणा

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया