मेहला गांव में मूर्ति स्थापन और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 20 से होगा शुरू

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, 05 जुलाई। हवालबाग ब्लॉक के मेहला गांव में नवनिर्मित देवमंदिरों में मूर्तियों की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 20 जुलाई से प्रारंभ होंगे। यह कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा। जिसका समापन 22 जुलाई को महायज्ञ और महाभंडारे के साथ होगा।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

 

 

मंदिर समिति और आयोजक मंडल की ओर से बताया गया है कि 20 जुलाई को गणेश पूजा व कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम शुरू होगा। 21 जुलाई को रात्रिजागरण कार्यक्रम होगा और 22 को भंडारा आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

 

 

इन ​तीन दिनों में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रमों के तहत जलाधिवास, अन्नाधिवास, शयनाधिवास जैसे कर्मकांडों का आयोजन भी किया जाएगा। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने की अपील की है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *