भारी बारिश का रेड अलर्ट हुआ जारी इन जिलों के लोग रहें सावधान

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

 

अगले 24 घंटे में उत्‍तराखंड के पांच जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने भारी वर्षा को देखते हुए इन जिलों में अलर्ट जारी कर एहतियात बरतने की सलाह दी है। इन जिलों में देहरादून समेत, टिहरी, पौड़ी नैनीताल व चंपावत का नाम शामिल है।

 

 

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. राज्य के हरिद्वार, पौरी गढ़वाल, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी हुआ है. वहीं इसके अलावा पिथौरागढ़, चंपावत और उधम सिंह नगर में भी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. इन जिलों में प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

उत्तराखंड में बीते दिनों से ही भारी बारिश का कहर जारी है. 2 दिन पहले देहरादुन में रेड अलर्ट जारी किया गया था. इस दौरान मौसम विभाग ने बादल फटने की व्यक्त की गई थी. अब एक बार फिर मंगलवार को राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. विभाग ने राज्य के 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

 

सुबह बादल छाए रहने के बाद देहरादून में धूप निकल आई। मसूरी में हल्के बादल है और हल्की धूप है, यहां उमस हो रही है। पौड़ी में बादल छाए हैं। बारिश के आसार बने हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *