राजकीय मेडिकल कॉलेज में ABDM और NHCX कार्यशाला संपन्न: डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को गति देने पर जोर

 

राजकीय मेडिकल कॉलेज में ABDM और NHCX कार्यशाला संपन्न: डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को गति देने पर जोर

अल्मोड़ा  राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा में आज आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) और राष्ट्रीय स्वास्थ्य दावा एक्सचेंज (NHCX) के अंतर्गत एक विशेष संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला राज्य मिशन निदेशक (ABDM उत्तराखंड) रीना जोशी के निर्देशों के क्रम में और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जी.एस. तित्याल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

 

 

 

कार्यशाला में बताया गया कि जनपद अल्मोड़ा के अंतर्गत राजकीय मॉडल फैसिलिटी के रूप में राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा का चयन किया गया है, जिसके तहत स्वास्थ्य सेवाओं का डिजिटलीकरण तेजी से किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की धरती पर बदलाव का स्वप्न देखने और उसे साकार करने वाले डॉ. ललित पाण्डेय का निधन

 

 

 

 

कार्यशाला के मुख्य बिंदु एवं निर्देश:

विशेषज्ञों की उपस्थिति: ABDM उत्तराखंड की ओर से प्रज्ञा पालीवाल, अमृत पोखरियाल और अमन सिंह ने कार्यशाला में सहभागिता की। प्रबंधक प्रज्ञा पालीवाल ने ABDM और NHCX की कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला।

 

 

 

एनएमसी के दिशा-निर्देश: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) द्वारा मेडिकल कॉलेजों में ABDM के क्रियान्वयन को लेकर जारी किए गए महत्वपूर्ण निर्देशों से सभी चिकित्सकों और स्टाफ को अवगत कराया गया।

 

 

 

प्रमुख निर्देश:

शत-प्रतिशत (100%) HPR (हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स रजिस्ट्री) पंजीकरण जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  चाँफी गांव में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत किसानों को किया गया जागरूक, मृदा स्वास्थ्य और संतुलित उर्वरक उपयोग पर जोर

ओपीडी (OPD) सेवाओं में ‘स्कैन एंड शेयर’ (Scan and Share) प्रणाली का अधिकतम उपयोग हो।

मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल बनाकर उनके आभा (ABHA) आईडी से लिंक किया जाए।

NHCX प्लेटफॉर्म के माध्यम से क्लेम प्रक्रिया को सुगम बनाया जाए।

 

 

 

 

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक (MS) डॉ. डी.सी. पुनेरा, डॉ. अनिल पांडे, डॉ. दीपक जोशी सहित तमाम चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी और अस्पताल का प्रशासनिक स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अस्पताल की चिकित्सीय सेवाओं को पूरी तरह पारदर्शी, डिजिटल और मरीजों के लिए सुविधाजनक बनाना है।

Advertisement