हाथी के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल, वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

 

हाथी के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल, वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

 

 

 

 

 

तराई पूर्वी वन प्रभाग के डौली रेंज स्थित बौड़खत्ता क्षेत्र की घटना, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट

हल्द्वानी / लालकुआं: तराई पूर्वी वन प्रभाग के डौली रेंज में वन्यजीवों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताज़ा मामला रेंज के बौड़खत्ता क्षेत्र से सामने आया है, जहां जंगल में लकड़ी बीन रही एक महिला पर अचानक हाथी ने हमला बोल दिया। इस दर्दनाक हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।

 

 

 

 

लकड़ी इकट्ठा करने गई थी महिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बौड़खत्ता निवासी जुलेखा (पत्नी युनूस) जंगल में जलाऊ लकड़ी इकट्ठा करने गईं थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे एक हाथी ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हाथी के इस हमले से महिला संभल नहीं पाई और गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  हरीश रावत का धामी सरकार पर बड़ा हमला: रेखा आर्य और उनके पति को बताया 'बबली-बंटी', अमित शाह को दी खुली चुनौती

 

 

 

 

हायर सेंटर रेफर, रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट

हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल महिला को लालकुआं स्थित एक निजी क्लिनिक पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, हाथी के हमले के दौरान महिला को अंदरूनी चोटें आई हैं और उसकी रीढ़ की हड्डी  में गंभीर चोटें पहुंची हैं, जहां उसका इलाज जारी है।

 

 

 

ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा

इस घटना के बाद से जंगल के आसपास और खत्तों में निवास करने वाले परिवारों में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों की कार्यशैली के प्रति भारी रोष देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीणों का भारी हंगामा: तहसीलदार और SDO को दुकान में बनाया बंधक

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही और मूवमेंट के बारे में वन विभाग को कई बार सूचना दी गई थी, लेकिन विभाग ने इस ओर पूरी तरह से लापरावाही बरती और कोई ठोस कदम नहीं उठाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वन विभाग समय रहते चेतावनी पर ध्यान देता और क्षेत्र में गश्त बढ़ाता, तो यह टल सकता था।

 

 

 

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें:

क्षेत्र में बढ़ाई जाए गश्त: वन्यजीवों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में वन विभाग तुरंत सुरक्षा गश्त बढ़ाए।

उचित मुआवजा: हाथी के हमले में घायल महिला के इलाज का पूरा खर्च उठाया जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

Advertisement