संस्कृत विद्यापीठम् के 6 छात्रों की हाईस्कूल अंकतालिकाएँ कार्यालय से गुम, पुलिस में मामला दर्ज
संस्कृत विद्यापीठम् के 6 छात्रों की हाईस्कूल अंकतालिकाएँ कार्यालय से गुम, पुलिस में मामला दर्ज
अल्मोड़ा। लमगड़ा क्षेत्र स्थित श्री कल्याणिका वेद-वेदांग संस्कृत विद्यापीठम् (कनरा-डोल) के सत्र 2024–25 के पूर्वमध्यमा (हाईस्कूल) के छह विद्यार्थियों की मूल अंकतालिकाएँ विद्यालय कार्यालय से रहस्यमय परिस्थितियों में गुम हो गई हैं।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार, संबंधित विभाग द्वारा डाक (आर्टिकल नंबर RV892861561IN) के माध्यम से भेजी गई ये अंकतालिकाएँ 19 मई 2025 को तत्कालीन प्रधानाचार्य श्री विवेक स्वरूप द्वारा प्राप्त की गई थीं। डाक प्राप्त होने के बाद इन्हें विद्यालय कार्यालय के रिकॉर्ड में सुरक्षित रखा गया था, लेकिन हाल ही में जब खोजबीन की गई तो सभी 6 अंकतालिकाएँ गायब मिलीं। काफी प्रयास के बाद भी इनका कोई सुराग नहीं लग सका है।
गुम हुई अंकतालिकाओं का विवरण:
- कमल सुयाल – रोल नंबर: 2510778
- तनुज परगाई – रोल नंबर: 2510779
- पंकज कुमार – रोल नंबर: 2510780
- विक्की भट्ट – रोल नंबर: 2510781
- वैभव जोशी – रोल नंबर: 2510782
- हिमांशु तिवाड़ी – रोल नंबर: 2510783
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सार्वजनिक सूचना जारी कर आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को ये मूल अंकतालिकाएँ मिलती हैं या इनके संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है, तो वे तुरंत विद्यालय प्रबंधन को सूचित करें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अंकतालिकाओं के गुम होने के संबंध में पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति या संस्थान इन गुमशुदा मूल अंकतालिकाओं का किसी भी रूप में उपयोग या दुरुपयोग करता है, तो उसके लिए विद्यालय प्रबंधन की कोई जवाबदेही नहीं होगी।
