परंपरा के रंग, आत्मनिर्भरता के संग: बागेश्वर में तीन दिवसीय सरस मेला-2026 का भव्य शुभारंभ
परंपरा के रंग, आत्मनिर्भरता के संग: बागेश्वर में तीन दिवसीय सरस मेला-2026 का भव्य शुभारंभ
बागेश्वर (सूचना विभाग): ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में मंगलवार को तीन दिवसीय सरस मेला-2026 का रंगारंग आगाज हुआ। मेले का उद्घाटन भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टमटा ने किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत आयोजित इस मेले में स्थानीय उत्पादों, महिला उद्यमिता और कुमाऊंनी लोकसंस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिल रही है।
स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प के लगे स्टॉल मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक तांबे के बर्तन, जैविक सब्जियां, उन्नत बीज और कीवी सहित विभिन्न उत्पादों के स्टॉल सजाए गए हैं। अतिथियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से सीधा संवाद किया और उनकी आजीविका संबंधी गतिविधियों की सराहना की।
स्वीप शिविर और निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण मेले में जिला निर्वाचन कार्यालय की ‘स्वीप’ (SVEEP) टीम द्वारा मतदाता जागरूकता एवं सहायता शिविर भी लगाया गया है, जिसमें 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के पंजीकरण और मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। वहीं, स्वास्थ्य एवं होम्योपैथी विभाग के स्टॉल्स पर आम जनता के लिए निःशुल्क रक्त जांच और स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता में दिखी लोकसंस्कृति मेले के पहले दिन महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा पर आधारित परिधान प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने कुमाऊं की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का मनमोहक प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने जनपदवासियों से मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने और महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा, दर्जा राज्य मंत्री हरिप्रिया जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, विधायक बागेश्वर पार्वती दास, विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल और मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
04 नवंबर (द्वितीय दिवस): क्रेता-विक्रेता सम्मेलन (Buyer-Seller Meet), ऐपण प्रतियोगिता, रस्साकशी एवं सांस्कृतिक संध्या।
05 नवंबर (तृतीय दिवस): मेहंदी प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह।
