डॉ. विनिता गौरी को मिला प्रतिष्ठित ‘यूकॉस्ट युवा महिला वैज्ञानिक पुरस्कार–2026’
डॉ. विनिता गौरी को मिला प्रतिष्ठित ‘यूकॉस्ट युवा महिला वैज्ञानिक पुरस्कार–2026’
अल्मोड़ा / देहरादून: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR)–विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा की युवा शोधकर्ता डॉ. विनिता गौरी को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा ‘युवा महिला वैज्ञानिक पुरस्कार–2026’ से सम्मानित किया गया है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें 25 से 26 अक्टूबर 2026 के दौरान यूकॉस्ट, विज्ञान धाम, झाझरा (देहरादून) में आयोजित 21वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन के अवसर पर प्रदान किया गया।
डॉ. विनिता गौरी वर्तमान में संस्थान में “सफेद ग्रब एवं मृदा आर्थ्रोपोड पीड़क पर अखिल भारतीय नेटवर्क परियोजना” के अंतर्गत यंग प्रोफेशनल-II के पद पर सेवाएं दे रही हैं। उनका मुख्य शोध कार्य सफेद ग्रब और मृदा आर्थ्रोपोड कीटों तथा उनके पर्यावरण-अनुकूल जैविक नियंत्रण से जुड़ा हुआ है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों को कृषि में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
डॉ. गौरी ने अपने शोध यात्रा के दौरान विभिन्न वरिष्ठ वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में कार्य किया है:
25 जुलाई 2024 से 15 जनवरी 2025: डॉ. आशीष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता।
16 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025: डॉ. के.के. मिश्रा के निर्देशन में कार्य।
2 सितंबर 2025 से निरंतर: डॉ. प्रताप दिवेकर के मार्गदर्शन में यंग प्रोफेशनल-II के रूप में कार्यरत।
इस उपलब्धि पर यूकॉस्ट और चयन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डॉ. विनिता गौरी ने कहा कि यह सम्मान उन्हें विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में और अधिक समर्पण व उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
उनकी इस शानदार सफलता पर संस्थान के निदेशक एवं समस्त कार्मिकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए भविष्य के प्रयासों के लिए ढेरों शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
