अल्मोड़ा वीПКएस में आईसीएआर के पूर्व उप महानिदेशक डॉ. स्वपन कुमार दत्ता का भ्रमण

 

अल्मोड़ा वीПКएस में आईसीएआर के पूर्व उप महानिदेशक डॉ. स्वपन कुमार दत्ता का भ्रमण

 

 

 

अल्मोड़ा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), नई दिल्ली के पूर्व उप महानिदेशक (फसल विज्ञान) एवं विश्व बंगाल विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति डॉ. स्वपन कुमार दत्ता ने राष्ट्रीय पादप जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, नई दिल्ली के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. तपन कुमार मंडल के साथ भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीПКएस), अल्मोड़ा का भ्रमण किया।

 

 

 

भ्रमण के दौरान डॉ. दत्ता ने संस्थान की चल रही शोध गतिविधियों, विशेषकर फसल सुधार और प्रजनन कार्यक्रमों की समीक्षा की। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए वीПКएस की प्रमुख वैज्ञानिक उपलब्धियों तथा भविष्य की शोध योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 67 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

 

 

 

वैज्ञानिकों के साथ आयोजित संवादात्मक बैठक में डॉ. दत्ता ने शोधकर्ताओं को पारंपरिक सीमाओं से परे जाकर नवीन दृष्टिकोण अपनाने और आउट-ऑफ-द-बॉक्स सोचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वैज्ञानिकों को विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं के सहयोग से शोध कार्यक्रमों को और अधिक मजबूत बनाने का सुझाव दिया।

यह भी पढ़ें 👉  27 अक्टूबर को श्रीनगर में जुटेगा गुरिल्लाओं का गढ़वाल मंडल सम्मेलन, आंदोलन की बनेगी नई रणनीति

 

 

 

 

वहीं, डॉ. तपन कुमार मंडल ने उच्च-स्तरीय शोध परियोजनाओं के लिए अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रणनीतिक व सहयोगात्मक अनुसंधान (Collaborative Research) पर बल दिया। संस्थान के वैज्ञानिकों के लिए यह संवाद पर्वतीय कृषि को नए आयाम देने और आधुनिक तकनीक को अपनाने की दिशा में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।

Advertisement